PATNA : राजाबाजार में बर्थडे पार्टी में जमकर छलके जाम, नशे की हालत में 2 लड़की सहित एक युवक गिरफ्तार

पटना। शराबबंदी वाले बिहार की राजधानी में ही बर्थडे पार्टी में जाम छलकाए जा रहे थे। वही इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने करवाई करते हुए नशे में धुत युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है। फ़िलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। वही यह मामला पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार का है। बता दे की पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार इलाके में एक किराए के मकान में काजल नामक एक युवती की बर्थडे पार्टी चल रही थी। इसमें शराब का इंतजाम था। इसकी सूचना मिलने पर शास्त्रीनगर की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 2 युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार किया। वही इस दौरान कई लोग भागने में भी सफल हो गये। वही पकड़ में आये युवक-युवतियों का ब्रेथ एनेलाइजर से जांच की गयी तो सभी में शराब की पुष्टि हुई। वही इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस न्यायिक करवाई में जुट गई है। तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

About Post Author

You may have missed