पटना समेत पूरे राज्य में आज से मौसम में होगा बदलाव, पछुआ के प्रभाव से बढ़ेगी ठंड

पटना। बिहार में दो दिनों बाद मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव दिखने की उम्‍मीद है। उम्‍मीद है कि सोमवार तक राज्‍य में ठीक-ठाक ठंड पड़ने लगेगी। पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि ऐसा पछुआ हवा के कारण होगा। फिलहाल राजधानी समेत पूरे प्रदेश में उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह बना हुआ है। उत्‍तर पछुआ हवा के कारण अगले दो दिनों में पारे में दो से चार डिग्री गिरावट की संभावना है। मौसम विज्ञानी की मानें तो शनिवार से प्रदेश में पछुआ हवा की गति में थोड़ी वृद्धि आएगी। इसके फलस्वरूप प्रदेश के दक्षिण पश्चिम भागों में इसका असर देखने को खूब मिलेगा। मौसम विज्ञानी की मानें तो शनिवार से पछुआ के प्रवाह में तेजी आएगी।
पांच दिनों तक बारिश के आसार नहीं
बिहार का मौसम अगले पांच दिनों तक शुष्क बने रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार को वाल्मीकि नगर, पूर्वी चंपारण, सिवान एवं मुजफ्फरपुर को छोड़ राजधानी समेत शेष जिलों के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, 15.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सबौर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जबकि राजधानी का न्यूनतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री वृद्धि के साथ 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिहार के कई जिलों के न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी की मानें तो 15 नवंबर के बाद से प्रदेश के मौसम में बदलाव आने के साथ पारे में भारी गिरावट होने से ठंड में वृद्धि होगी।

About Post Author

You may have missed