राजीव नगर में रास्ता विवाद में चली गोलियां; दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, 5 गिरफ्तार

पटना। राजधानी पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र के गांधी नगर में रास्ता को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में 3 से 4 राउंड गोली भी चली है। दो पक्षों में गोलीबारी के दौरान के साथ साथ जम कर लाठी-डंडे और पत्थरबाजी हुई। इसके कारण दोनों पक्षों के कई लोग हुए जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही राजीव नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल से एक पिस्टल भी बरामद किया। पुलिस ने घायलों का प्रारंभिक इलाज के लिए शास्त्री नगर हॉस्पिटल ले गई। वहां से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पूछताछ के लिए 5 लोगों को अपने साथ थाना ले आई है।

वही राजीव नगर के थानेदार नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की राजीव नगर थाना क्षेत्र के गांधी नगर में रोड को लेकर विवाद हो गया है। किसी के द्वारा बाइक रोड पर लगाने के बाद विवाद हो गया। 3 से 4 राउंड फायरिंग की सूचना मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस को एक हथियार बरामद हुआ है। घायलों को इलाज के लिए शास्त्री नगर थाना ले जाया गया। बाद में गंभीर हालात में एक को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया बाकी 5 को पूछताछ के लिए थाना ले आया गया। फिलहाल पूछताछ जारी है। पुलिस इन लोगों से पिस्टल के बारे में पूछताछ कर रही है।

About Post Author

You may have missed