पूर्णिया में युवती के साथ चलती बस में हैवानियत की कोशिश; कूदकर बचाई जान, हालत गंभीर

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिलें के चलती बस में एक युवती के साथ छेड़खानी का मामला निकल कर सामने आया है। दरअसल, बिहार में हैवानियत की एक और घटना ने शर्मसार किया है। जहां सिलीगुड़ी से पूर्णिया आ रही बस सवार एक युवती के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया गया। जिसके बाद डरी सहमी युवती अपनी आबरू बचाने के लिए बस की खिड़की से कूद गयी। यह घटना मंगलवार की रात 2:00 बजे पूर्णिया के बायसी थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि, बस से कूदने के बाद युवती गंभीर हालत में जख्मी हो गयी। जिसके बाद इस इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यह युवती दार्जिलिंग की रहने वाली बताई गई है। यह पेशे से एक शिक्षिका बताई जा रही है। इस घटना की सुचना उसके परिजनों को दे दी गई है। युवती अकेले सिलीगुड़ी से बस से पूर्णिया आ रही थी। इसी दौरान चलती बस में यह घटना हुई। ऐसा कहा जा रहा है कि, मनचलों ने अन्य पैसेंजरों के बीच ये दुस्साहस किया। इस घटना को लेकर अस्पताल में भर्ती लड़की ने कहा कि, वो सिलिगुड़ी से आ रही थी। जंक्शन से एक बस में सवार होकर वो निकली। इसी बीच बस में सवार कुछ मनचलों ने उसपर फब्तियां कसनी शुरू कर दी। उसे अपने पास बुलाने लगे। उसे लगभग घेर लिया और छेड़ने लगे। बस चलती रही और वो मनचलों उसके साथ ये हरकत करते रहे। वो अकेली पड़ गयी और काफी डर गयी। इधर, इस घटना को लेकर पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और पीड़िता का बयान दर्ज कराया गया। पीड़िता ने पूरा वाक्या पुलिस को बताया। पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

