भागलपुर : जमीनी विवाद में भाई ने ली भाई की जान, कुल्हाड़ी से मारकर किया घायल, अपराधी की छानबीन में जुटी पुलिस

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बता दे की एक भाई ने अपने ही भाई की कुल्हाड़ी से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। वही इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। मृतक की पहचान फूलों सिंह के रूप में हुई है। वही घटना नवगछिया पुलिस जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरचक्का गांव की है। जहां आरोपी गनौरी सिंह ने अपने भाई को कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। वही इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। वही इस घटना की जानकारी मिलने के बाद बिहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक मिश्री सिंह के पुत्र गनौरी सिंह और फूलों सिंह के बीच पिछले कुछ दिनों से जमीन विवाद चल रहा था। जिसको लेकर घटना वाले दिन पहले दोनो के बीच गाली गलौच हुई। फिर बात इतनी बढ़ी की गणौरी सिंह ने धारदार कुल्हाड़ी से अपने भाई के ऊपर वार करना शुरू कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से घायल फूलों सिंह वही पर लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। जिसके बाद तड़प-तड़प कर उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

वही पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए खोजबीन जारी है। नवगछिया SP सुशांत कुमार सरोज ने इस मामले पर बताया कि मामूली विवाद को लेकर भाई ने भाई की हत्या की है। बता दे की महज 4 अंगुली जमीन को लेकर ये विवाद हुआ था। वही उन्होंने कहा की चटिया सीधा करने को लेकर ये विवाद था। जिसमे गुस्से में आकर गनौरी सिंह ने फूलों सिंह के ऊपर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। वही मौके पर ही घायल की मौत हो गई। वही इस घटना के बाद FIR दर्ज हो गया है। हमलोग आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रहे है। छापेमारी कर जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

About Post Author

You may have missed