PATNA : नारायण कुमार बने दूसरे बार भाजपा मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में ख़ुशी का लहर

पटना,पालीगंज। बुधवार को भाजपा के पटना ग्रामीण जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षो की सूची जारी कर दिया है। वही जारी सूची के अनुसार पालीगंज पूर्वी मंडल अध्यक्ष दूसरी बार नारायण कुमार, पालीगंज नगर मंडल अध्यक्ष दूसरी बार नारायण कुमार, पालीगंज पश्चिमी नगर अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार उर्फ शाही शर्मा, दुल्हिन बाजार मंडल अध्यक्ष जीत कुमार सिंह व दुल्हिन बाजार पूर्वी मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु कुशवाहा को मनोनीत किया गया है। जिसकी सूचना मिलते ही पालीगंज विधानसभा के BJP कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छा गई है। वही नारायण कुमार, संदीप कुमार, राघवेंद्र कुमार, अभिमन्यु कुशवाहा व जीत कुमार सिंह को मंडल अध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ता बिरेन्द्र शर्मा, पंकज कुमार, सतीश शर्मा, विनोद कुमार, अखिलेश यादव, रेनू देवी, मनमोहन यादव, मधुसूदन कुमार, राजकुमार, मुन्ना, राजकुमार कुशवाहा, गजेंद्र कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, बंशीधर शर्मा व कन्हैया शर्मा सहित सभी भाजपा कार्यकर्ता ने बधाई दिया है।

About Post Author

You may have missed