केंद्रीय बजट पर बीजेपी ने हमलोगों को ठगने काम किया है, इसमें बिहार के लिए कुछ नही है : तेजस्वी यादव

पटना। लोकसभा में केंद्रीय बजट 2023 पेश किया किया गया है। आम बजट को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्रीय बजट से बिहार को कोई उम्मीद नहीं है। भाजपा ने एक बार फिर ठगने का काम किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले केंद्र सरकार राज्यों को विशेष रूप से सहायता देती थी। साल दर साल यह सहायता कम होती जा रही है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को बजट में कुछ नहीं मिला है। देश में महंगाई, बेरोजगारी और बेतहासा बढ़ गई है, लेकिन इसको रोकने के लिए कोई कदम नहीं दिखा है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने नहीं बताया कि सरकार कैसे आम लोगों को इन समस्याओं से उबरने में मदद करेगी। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले बजट आता था, तो लोग बेसब्री से इंतजार करते थे। बजट में सभी वर्ग के लोगों का ध्यान रखा जाता था। हालांकि, अब लोगों को बजट में कोई दिलचस्पी नहीं रह गई है। इसमें किसी का भी ध्यान नहीं रखा गय है। तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले रेल का बजट अलग होता था। तब लोग बड़ी उम्मीद के साथ इसे देखते थे। अब तो बजट छोटा किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रेलवे समेत कई क्षेत्रों में मिजी भागीदारी बढ़ाने का काम किया गया है। इससे सरकारी नौकरियों में और कमी आएगी। पहले केंद्र सरकार बड़ी बारीकी से लोगों को अपनी कार्य योजना के बारे में जानकारी देती था। अब सब खत्म हो गया है।
जदयू ने भी बजट को बताया निराशाजनक
वहीं, आम बजट पर जदयू की तरफ से कहा गया कि बिहार को न तो विशेष दर्जा मिला और न ही पैकेज। बिहार के नजरिए से निराशाजनक बजट है। बजट में गरीबों को कुछ नहीं मिला है।

About Post Author

You may have missed