August 22, 2026

पटना में बाइक और साइकिल की टक्कर में 3 लोग घायल, पीएमसीएच रेपर

पटना। राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में बाइक और साइकिल की टक्कर में 3 लोग घायल हो गए। आनन-फानन में सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। घटना बुद्धदेव चक एनएच 30 की है। नियाजीपुर गांव निवासी परसीनत कुमार और गुलाब कुमार देर रात एक ही बाइक से फतुहा बाजार जा रहे थे। इस दौरान साइकिल सवार शेखपुरा निवासी विशाल कुमार से टक्कर हो गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। विशाल निजी कंपनी में गार्ड का काम करता है। वो ड्यूटी से वापस अपने घर लौट रहे थे। मामले की सूचना पर फतुहा पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। साइकिल सवार विशाल की हालत गंभीर बनी हुई। एसआई लालटू कुमार ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

You may have missed