बिहार में लोगों को पहले सप्ताह से सताने लगेगी ठंड, तेज हवाओं के चलने से तापमान में होगी गिरावट

पटना। बिहार में नवंबर का महीना आने के साथ-साथ अब ठंडक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि इस समय सुबह और शाम लोगों को हल्की हल्की ठंड का एहसास होने लगा है जो कि नवंबर के महीने में और बढ़ जाएगा। मौसम विभाग के वैज्ञानिक बता रहे हैं कि नवंबर के पहले सप्ताह से बिहार में ठंड पड़ना शुरू हो जाएगी और छठ आते आते बिहार में ठंड पूरी तरह से अपना रूप दिखाने लगेगी। मौसम विभाग की माने तो बिहार के सभी शो में अभी मौसम शुष्क बना हुआ है और आने वाले समय में ठंडी हवा चलने से दिन और रात के तापमान में भाई गिरावट देखी जाएगी।

मौसम विभाग ने बताया कि नवंबर के पहले सप्ताह में लोगों को ठंडक का एहसास होने लगेगा। तापमान की बात की जाए तो रात का तापमान 12 डिग्री तक जा सकता है वहीं मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि नवंबर के पहले सप्ताह में रात का तापमान 12 से 15 डिग्री के बीच होने की संभावना है। वही दिन के तापमान की बात की जाए तो अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री के बीच रहेगा।

तापमान में भारी परिवर्तन के कारण सुबह और शाम मौसम में ठंडक बनी रहेगी। इसके साथ-साथ आसमान में भी बादल छाए रहेंगे। जिसके बाद मौसम विभाग ने लोगों से ठंड को लेकर सतर्क होने के लिए कहा है। वही बात करे अक्टूबर की तो इस महीने में प्रदेश का अधिकतम तापमान औसतन 31.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अक्टूबर माह में सबसे गर्म जिला खगड़िया 10 अक्टूबर को 38.6 डिग्री और सबसे ठंडा जिला 31 अक्टूबर को गया 15 डिग्री सेल्सियस रहा था।

About Post Author

You may have missed