PATNA : मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बिहार संग्रहालय समिति की शासी निकाय की द्वितीय बैठक संपन्न

पटना। आज राजधानी पटना में बिहार म्यूजियम के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से शासी निकाय के विभिन्न एजेंडों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वही उन्होंने वित्तीय वर्ष 2021-2022 के वार्षिक प्रतिवेदन में बिहार म्यूजियम से संबंधित प्रमुख बातें संग्रहालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम, दर्शकों के भ्रमण एवं वित्तीय लेखा से संबंधित जानकारी दी। वही इस बैठक में इस वित्तीय वर्ष के बजट का भी अनुमोदन किया गया। वही इस बैठक में CM नीतीश ने कहा कि बिहार म्यूजियम एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का संग्रहालय है। जहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं। वही इस संग्रहालय का प्रबंधन और कार्यकलाप का संचालन बेहतर ढंग से करते रहें। बिहार म्यूजियम की डिजाइन अंतरराष्ट्रीय टीम के द्वारा की गयी है। यह अद्भुत और विशिष्ट है। इस संग्रहालय का मेंटेनेंस अतिमहत्वपूर्ण है। इस पर विशेष ध्यान दें। बिहार म्यूजियम में लगाये गये प्रदर्शों के ऐतिहासिक तथ्यों को बड़े शब्दों में और सहज ढंग से हिन्दी और अंग्रेजी में अंकित किया जाय, ताकि लोगों को उस प्रदर्श के संबंध में ठीक ढंग से जानकारी मिल सके। वही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विद्यालय परिभ्रमण योजना के तहत बच्चे-बच्चियों को यहां भ्रमण कराते रहें। ताकि वे ऐतिहासिक चीजों को बेहतर ढंग से जान सकें। वही आगे CM नीतीश ने कहा कि पटना म्यूजियम का भी विस्तार किया जा रहा है। पटना म्यूजियम व बिहार म्यूजियम को आपस में अंडर ग्राउंड कनेक्ट किया जा रहा है। जब यह बनकर तैयार हो जाएगा तो यह भी अद्भुत होगा।

इससे बाहर से आनेवाले लोगों को दोनों संग्रहालयों का एक साथ अवलोकन करने में सहूलियत होगी। पटना म्यूजियम व बिहार म्यूजियम दोनों म्यूजियमों की व्यवस्थाओं के एक साथ बेहतर प्रबंधन और संचालन के लिए एक कमिटी बनाई गई है। कमिटी सभी चीजों की देखभाल करने के साथ ही अपने कार्य को ठीक से क्रियान्वित करते रहे। बिहार म्यूजियम व पटना म्यूजियम का मेंटेनेंस ठीक ढंग से कराते रहें, इसके लिए अधिकारी, अभियंता और कर्मचारी की आवश्यकता हो तो उनकी भी नियुक्ति कराएं। वही उन्होंने कहा कि संग्रहालय में रखे गए प्रदर्शों की जानकारी देनेवालों की भी व्यवस्था रखें ताकि लोगों को एक-एक चीज की जानकारी अच्छे से मिल सके। वही इस बैठक में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय, बिहार संग्रहालय के महानिदेशक सह मुख्यमंत्री के परामर्शी अंजनी कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव वित्त सह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुणीश चावला, ऊर्जा सह लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की सचिव बंदना प्रेयसी, पर्यटन विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

About Post Author

You may have missed