PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश की बड़ी पहल; एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में किये जमा, CM ने प्रदेश वासियों से की दान करने की अपील

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राहत कोष में अपने एक महीने का वेतन दिया है। वही उन्होंने आज एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में अपने एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के प्रभारी अधिकारी सह मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार को सौंपा है। वही इस दौरान CM नीतीश ने प्रदेश वासियों, समाज के समृद्ध एवं समर्थ लोगों से अपील की है कि वे मुख्यमंत्री राहत कोष में अधिक से अधिक राशि दान करें, ताकि आपदा की स्थिति में प्रभावित लोगों की अधिक से अधिक मदद की जा सके। बता दे की आपदा के वक्‍त नागरिकों को आर्थिक मदद देने के लिए सरकार ने मुख्‍यमंत्री राहत कोष जैसे फंड की व्यवस्था की है। वही इस कोष पर पूरी तरह सरकार का नियंत्रण नहीं होता, बल्कि ट्रस्‍ट के माध्‍यम से इनका संचालन किया जाता है।

इससे सरकार के वित्‍तीय लेनदेन पर असर नहीं पड़ता है। इन फंड्स के लिए धन प्राय: चंदे के जरिए जुटाया जाता है। इसमें हर आम नागरिक भी अपनी हैसियत के मुताबिक योगदान कर सकता है। बता दे की मुख्यमंत्री राहत कोष से आपदा की स्थिति में लोगों की आर्थिक सहायता की जाती है। कोरोना से मौत होने पर उनके आश्रितों को 4 लाख रुपये की मदद भी मुख्यमंत्री राहत कोष से हुई। मिली जानकारी के अनुसार लॉकडाउन के दौरान मुख्यमंत्री विशेष सहायता के रूप में मुख्यमंत्री राहत कोष से 21 लाख लोगों के खाते में एक-एक हजार रुपये भेजे गये। कोरोना महामारी में अब तक मुख्यमंत्री राहत कोष से करीब 445 करोड़ से ज्यादा की सहायता लोगों को दी गई है।

About Post Author

You may have missed