दरभंगा में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, लड़की समेत चार गिरफ्तार, कई मौके से फरार

दरभंगा। राज्य में इन दिनों देह व्यापार का कारोबार दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। आए दिन पुलिस की छापेमारी में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से सेक्स रैकेट के खुलासे की खबरें सामने आती रहती है। इसी कड़ी में बीती रात दरभंगा में भी पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के दरभंगा विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में इस बड़े सेक्स रैकेट का पता चला है। यहाँ से पुलिस ने एक लड़की समेत चार लड़कों को अपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है। हालांकि कुछ लोग पुलिस को देखते ही मौके से फरार हो गये। बताया जा रहा है कि कई दिनों से कन्हैया झा के घर में कुछ लोग किराए पर मकान लेकर रह रहे थे जहां सेक्स रैकेट का धंधा जोरशोर से चलाया जा रहा है। इस बात की सूचना जैसे ही विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा को मिली तुरंत छापेमारी की गयी।

बताया जा रहा हैं की यहाँ से ब्रजकिशोर सिंह के 27 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह के 26 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार उर्फ आशीष ठाकुर व ललन सिंह के 25 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार सिंह को मौके पर से गिरफ्तार किया गया। वहीं कुछ लोग भागने में सफल हो गये। मौके से कई आपत्तिजनक सामान पुलिस ने बरामद किया है। एक लड़की को पुलिस ने मौके से पकड़ा है। लड़की ने बताया कि 25 मई को किसी के साथ दरभंगा उसे धंधा कराने के लिए लाया गया था। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार युवकों से पूछताछ कर रही है।

About Post Author

You may have missed