बाबा परशुराम के जन्मोत्सव महायज्ञ पर निकली शोभायात्रा
मोकामा। बाबा परशुराम महादेव के जन्मोत्सव महायज्ञ के मौके पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलश यात्रा में वीणा देवी शामिल हुई। तपस्वी स्थान गंगा घाट से निकाली गई कलश शोभायात्रा ने पूरे शहर का भ्रमण किया। चौक चौराहों पर कलश यात्रा का स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया।
मोलदियार टोला तपस्वी स्थान गंगा घाट से निकाली गई कलश शोभा यात्रा में हाथी-घोड़े, बैंड-बाजे भी शामिल थे। हजारों की संख्या में स्थानीय लोग कलश यात्रा में शामिल हुए। 1000 से अधिक युवतियां और कन्याएं सर पर कलश लिए शोभायात्रा में शामिल थी। पूरा माहौल परशुराममय हो चुका था। भक्ति भाव में डूबे श्रद्धालु बाबा परशुराम के जयकारे लगा रहे थे।