बिहार : औरंगाबाद में नशेड़ी ने अपनी मौसी की मारी गोली, इलाके में हत्या से सनसनी  

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। वही बताया जा रहा है की नशेड़ी भतीजे ने अपनी मौसी की गोली मारकर हत्या कर दी। वही नशे में धुत्त भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही मृतका की पहचान रफीगंज प्रखंड के दोसव गांव निवासी अशोक सिंह की पत्नी पूनम देवी के रूप में हुई है। बता दे की पूनम देवी नगर थाना क्षेत्र के न्यू एरिया कॉलोनी के वार्ड नं 11 में किराए के मकान में रहती थीं। मिली जानकारी की मुताबिक महिला को गोली मारने वाला शख्स उसका मकान मालिक ही है। वही महिला के पड़ोसी सतीश कुमार सिंह का कहना है कि महिला रिश्ते में युवक की मौसी लगती थी जो उसके मकान में किराए पर रहती थी। वहीं औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया की घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नशे में धुत्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वही फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस हत्या करने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

About Post Author

You may have missed