गया : 12वी की छात्रा से बलात्कार कर तेजाब छिड़ककर और चाकू से हमला कर युवती की हत्या, जांच में जुटी प्रशासन

गया। बिहार के गया जिले में यूपी की एक युवती की चाकू गोदकर कर हत्या कर दी गई। वही इसके बाद उसके शरीर पर तेजाब भी डाल दिया गया। बता दे की युवती UP के फैजाबाद की रहने वाली थी और गया के इमामगंज में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती थी। वही रविवार को उसका शव बधार में फेंका मिला, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वही घंटों बाद शव की शिनाख्त हो सकी। वहीमिली जानकारी के मुताबिक इमामगंज थाना क्षेत्र स्थित बधार से रविवार को एक शव पुलिस ने बरामद किया। जिसके गले में चाकू का निशान था। वही शव बरामद करने के बाद पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद मृतक की पहचान कराई तो पता चला कि वो इमामगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहकर हाई स्कूल की पढ़ाई कर रही थी। जिसे पहले अगवा किया गया और फिर हत्या कर दी गई। बता दे की मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। वही इस संबंध में मृतक के ममेरे भाई रंजीत कुमार ने बताया कि छात्रा UP के फैजाबाद की रहने वाली थी। वह गया में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती थी और हाई स्कूल में 12वी की छात्रा थी। वही उन्होंने बताया कि वह किसी काम से स्कूल जाने के लिए निकली थी। वही इसी क्रम में वाहन सवार अपराधियों ने उसे अगवा कर लिया और बलात्कार कर तेजाब छिड़ककर और चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वही हत्या करने के बाद शव को गांव के ही बधार में फेंक दिया गया। वही उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग किया कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उन्हें फांसी की सजा दी जाए।

वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। वही घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली है। वही भारी संख्या में लोग यहां शव को देखने पहुंचे थे। वही इधर, इमामगंज थाना की पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। वही अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वही इस संदर्भ मे इमामगंज थाना के SI अभिलाष शर्मा ने बताया की युवती की हत्या की गई है। वही डेड बॉडी पुरानी होने के कारण यह पता नहीं चल सका है कि युवती पर तेजाब भी डाला गया था। वही पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद इसका खुलासा कर लिया जाएगा और जिसने भी इस तरह के घटना को अंजाम दिया है। पुलिस उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करेगी।

About Post Author

You may have missed