गोपालगंज : नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी का तेजस्वी यादव पर हमला, बोले- सरकार बनते ही गुंडे की तरह बात करने लगे

गोपालगंज। गोपालगंज में बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार बनते ही उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है। वही गोपालगंज पहुंचे सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार बनते ही तेजस्वी यादव गुंडों की तरह बातें करने लगे हैं। वही उन्होंने कहा की वो कोई कूलर मशीन नहीं है कि जब चाहे जिसको ठंडा कर देंगे और देख लेंगे। वही उन्होंने कहा की उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जिस लहजे में बात कर रहे हैं, ऐसा लग रहा है कि कोई गुंडा बात कर रहा है। वही बिहार की 12 करोड़ जनता चुनाव जिताकर किसी को भेजती है, वही जब कोई मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बनता है, अनैतिक गठबंधन बनाकर किसी को डराकर सत्ता स्थापित करना चाहते हैं। वही उन्होंने कहा की 2024 में बिहार की जनता उन्हें पूरी तरह ठंडा कर देगी। वही चौधरी ने कहा की बिहार में लोकतंत्र है, राजतंत्र नहीं। वहीं पटना मेट्रो घोटाला पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जतना दल का जब नाम आ गया तो जंगलराज आना स्वाभाविक है। वही लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव का नाम आना ही जंगलराज का प्रतीक है।

अब नीतीश कुमार इनके साथ चले गए हैं तो मेट्रो में लूट होना ही है। वही सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि मेरे पिता की पीठ में छुरा घोंपनेवाले नीतीश कुमार हैं इसलिए मैंने उनसे (तेजस्वी यादव) कहा कि नीतीश कुमार से सचेत रहिए। क्योंकि लालू यादव को जेल भेजने वाले नीतीश कुमार हैं। वही RJD को भी सत्ता में बैठाकर सत्ता से भगाया, इसलिए अब नीतीश कुमार से RJD को सचेत रहना होगा। वही सम्राट चौधरी ने गोपालगंज में पूर्व सहकारिता मंत्री और दिवंगत विधायक सुभाष सिंह के परिजनों से मिलने उनके घर ख्वाजेपुर गांव पहुंचे थे। वही इस दौरान बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जनक राम, पूर्व मंत्री रामप्रवेश राय, BJP के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, BJP के जिला अध्यक्ष विनोद सिंह आदि वहां मौजूद थे।

About Post Author

You may have missed