August 18, 2026

बेतिया में पारिवारिक कलह से तंग आकर रिटायर आर्मी जवान ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर दी जान

बेतिया। बेतिया में एक रिटायर आर्मी जवान ने पारिवारिक कलह में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पर्वतीय टोला की है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं, मृतक की पहचान पर्वतीय टोला निवासी गौरी शंकर साह के 40 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार के रूप में की गई है। रंजन मंगलवार देर रात खना खाकर सोने चले गए। वह अपने घर पर अकेले थे। उनकी पत्नी अपने मायके है। रंजन के मां-पिता दिल्ली में रहते हैं। देर रात पत्नी ने पड़ोसियों को फोन कर बताया कि उनके पति ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। फोन पर किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस के ग्रामीणों के सहयोग से घर के दरवाजे को तोड़ा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष राकेश कुमार भास्कर ने कहा कि सूचना मिलते ही मौके से पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। मृतक के परिजन अभी नहीं पहुंचे हैं।

You may have missed