September 10, 2026

PATNA : पालीगंज में महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर ऐपवा की हुई बैठक

पटना,पालीगंज। बुधवार को स्थानीय बाजार स्थित माले कार्यालय में कुछ महत्वपूर्ण मुद्दो को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा की ग्रामीण पटना जिला कमिटी की बैठक हुई। मिली जानकारी के अनुसार बैठक के दौरान आगामी 5 व 6 नवम्बर को आयोजक्त होनेवाली राज्य कार्यकारिणी की बैठक के बारे में विचार विमर्श किया गया। वही इस दौरान छात्रों को संगठित करने पर बल दिया गया। साथ ही 21 नवम्बर को दिल्ली में आयोजित होनेवाली स्कीम वर्कर्स की रैली को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही ऐपवा के प्रखण्ड सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। वही इस मौके पर अखिल भारतीय किसान महासभा के राज्य अध्यक्ष सरोज चौबे,  जिला सचीव माधुरी गुप्ता, देवन्ति सिन्हा, आशा देवी, संगीता सिंह, उमा यादव, उमा देवी, किरण देवी व कौशल्या देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

You may have missed