पटना में सीएम नीतीश ने 10459 नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को दिया नियुक्ति पत्र, गांधी मैदान में हुआ भव्य आयोजन

पटना। राजधानी के पटना के गांधी मैदान में आयोजित समारोह में नवनियुक्त 10 हजार 459 पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र बांटा गया। सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दारोगा और सिपाही को नियुक्ति पत्र दिया है। समारोह में ऊर्जा मंत्री विजेन्द्र यादव और वित्त मंत्री विजय चौधरी भी शामिल रहे और इन दोनो मंत्रियों ने भी संबंधित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहला नियुक्ति पत्र पुलिस अवर निरीक्षक सोनाली सिंह को दिया जबकि नवनियुक्त सिपाही में पहला नियुक्ति पत्र नेहा कुमारी को दिया गया। मुख्य सचिव आमिर सुबहानी और डीजीपी एसके सिंघल ने सभी पुलिसकर्मियों को उनके कर्तव्यों की शपथ दिलाई। इस समारोह में कुल 10,459 नए पुलिसकर्मी शामिल हुए।
पुलिसकर्मियों को दिलाई गई शराब नहीं पीने की शपथ
पटना के गांधी मैदान में आयोजित समारोह में नवनियुक्त 10 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को शराब नहीं पीने की शपथ भी दिलाई गई। दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के गांधी मैदान में एक साथ 10 हजार से ज्यादा नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र बांट कर एक रिकॉर्ड बना दिया है। इससे पहले जननायक कर्पूरी ठाकुर ने भी सीएम रहते हुए ऐसा ही बड़ा आयोजन किया था। उस वक्त करीब 10 हजार डॉक्टरों और इंजीनियरों को गांधी मैदान में ही नियुक्ति पत्र बांटे गए थे। पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने आज 10 हजार 459 पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र दिया। इनमें 8246 सिपाही और 2213 अवर निरीक्षक शामिल हैं। जिसमें करीब 3900 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में पुलिसकर्मियों का आंकड़ा एक लाख दस हजार के करीब हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में उपमुख्यजमंत्री तेजस्वी यादव, ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव एवं वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी के साथ नियुक्ति पत्र बांटा। बिहार पुलिस में नवचयनित 2213 दारोगा व सार्जेंट जबकि 8246 सिपाहियों को समारोह में शामिल होने के लिए वर्दी में गांधी मैदान बुलाया गया था।
गांधी मैदान में नवनियुक्ता सिपाहियों का जमावड़ा, आमलोगों की इंट्री बंद
नियुक्ति पत्र मिलने के बाद सभी पुलिसकर्मियों को बुनियादी प्रशिक्षण दिया जाएगा। गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को लेकर 15 नवंबर से ही आमलोगों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से 15 एवं 16 नवंबर को आमजन का प्रवेश रोका गया है। आयुक्ते कार्यालय की ओर से यह रोक लगाई गई है। ऐतिहासिक गांधी मैदान में तैयारियों का जायजा आयुक्त् समेत डीएम और एसएसपी ने लिया। समारोह को लेकर सुबह से ही नवनियुक्तय सिपाहियों का गांधी मैदान में जमावड़ा होने लगा है।

About Post Author