संपतचक में रंजीत कुमार टप्पू और फुलवारी में रामप्रवेश सिंह लगातार तीसरी बार निर्विरोध जदयू प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित

फुलवारीशरीफ,(अजीत)। बुधवार को जनता दल यूनाइटेड के सांगठनिक चुनाव में प्रखंड अध्यक्ष पर संपत चक  रंजीत कुमार टप्पू एवं फुलवारी शरीफ प्रखंड अध्यक्ष पद पर रामप्रवेश सिंह लगातार तीसरी बार निरोध जदयू प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। इन नेताओं को प्रखंड जदयू अध्यक्ष पद पर तीसरी बार चुने जाने पर जदयू प्रखंड के नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ है निर्वाचन पदाधिकारी ने फूल माला पहनाकर बधाई दी। संपतचक प्रखंड जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी बृजेश कुमार चुन्नू एवं प्रखंड पर्यवेक्षक अनंत अरोड़ा के द्वारा कराया गया। जिसमें संपतचक प्रखंड के निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व उप प्रमुख रंजीत कुमार टप्पू को लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। मौके पर प्रदेश सचिव रणविजय कुमार कंडाप के पूर्व मुखिया संजय कुमार सिंह उर्फ रंभू सिंह रॉकी मुखिया पूर्व उप मुखिया रूपेश कुमार संपतचक प्रखंड सब्जी एवं फल उत्पादन समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह संपतचक के पूर्व उप प्रमुख गिरीश नारायण सिंह पूर्व सरपंच सुदामा सिंह निशांत कुमार नीरज कुमार शशीकांत कुमार एवं सैकड़ों जदयू के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद रंजीत कुमार ने संपतचक प्रखंड के सभी सम्मानित जदयू कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और बताया कि पूर्व की तरह आगे भी संगठन की मजबूती के लिए और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लोगों को दिलाने के लिए कार्य करते रहेंगे पार्टी के पदाधिकारी शत्रुघ्न पासवान बंटी चंद्रवंशी प्रमोद कुशवाहा चीपुरा पंचायत के मुखिया सतीश कुमार चंदन कुमार धर्मेंद्र सिंह उर्फ झप्पू सिंह एवं सैकड़ो शुभचिंतकों ने अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दी।

About Post Author