बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खासम खास लल्लू मुखिया गिरफ्तार
बाढ़। अनंत सिंह के करीबी एवं खासमखास माने जाने वाले लल्लू मुखिया को सहायक पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने आर्म्स एक्ट के दुरुपयोग के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। लोकसभा चुनाव के पूर्व लल्लू मुखिया की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता की तौर पर देखा जा रहा है। सभी को जेल भेजने की तैयारी चल रही है।
बता दें सहायक पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह द्वारा सोमवार को की गई कार्रवाई के दौरान दो लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था। माघी पूर्णिमा में बाहर से आए वाहनों से गुलाबबाग के पास रंगदारी वसूल रहे दो लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने दो राइफल और 25 गोलियां बरामद की। बरामद हथियारों में से एक राइफल मेड इन चेकोस्लोवाकिया की है। गिरफ्तार लोगों में देवानंद यादव और श्याम नाथ राय शामिल है। देवानंद यादव 2013 में सीआरपीएफ के 11वीं बटालियन का भगोड़ा जवान है। वहीं दोनों शराब के नशे में भी थे। गिरफ्तार किए गए लोगों ने खुद को लल्लू मुखिया का समर्थक बताया था। इस बाबत लल्लू मुखिया से भी देर रात पूछताछ की गई। बरामद हथियारों के आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने पर दोनों हथियारों को जब्त कर लिया गया और अंततः पुलिस हिरासत में लिये गये लल्लू मुखिया को मंगलवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है साथ में उनके भाई विजय यादव को भी गिरफ्तार करने की सूचना है और सभी गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजने की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।
123 thoughts on “बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खासम खास लल्लू मुखिया गिरफ्तार”
Comments are closed.