आफ्टर लेटर बम इम्पैक्ट- रघुवंश सिंह को मिला शिवानंद तिवारी का साथ,चिट्ठी को पार्टी हित में बताया

पटना।पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह के ‘लेटर बम’ के कारण राजद में सियासी पारा ‘उफान’ पर चढ़ गया है।कल राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह में राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद को लिखे चिट्ठी में पार्टी के अंदर प्रत्येक स्तरीय कमेटियों के गठन न होने तथा चुनाव पूर्व तैयारी की व्यवस्था आरंभ ना होने पर गहरी नाराजगी जताई थी।साथ ही इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की बात कही। रघुवंश सिंह के द्वारा चलाए गए सियासी बाण को अब राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी तिवारी का भी साथ प्राप्त होता दिख रहा है।वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने रघुवंश सिंह की चिट्ठी को पार्टी के हित में बताया है।उन्होंने कहा कि पार्टी में लोगों के बीच आंतरिक संवाद में कमी हो चुकी है।पार्टी के अंदर एकजुट गतिविधियों में कमी आ रही है।ऐसे में रघुवंश सिंह की चिट्ठी को अन्यथा नहीं लेना चाहिए।शिवानंद तिवारी ने उक्त चिट्ठी में उल्लेखित पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश सिंह की भावनाओं शेयर करते हुए कहा कि पार्टी के अंदर कम्युनिकेशन गैप व्याप्त है, तब तो रघुवंश सिंह को चिट्ठी लिखने की नौबत आन पड़ी। इस प्रकरण में बड़ी बात कहते हुए वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने स्पष्ट किया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बीच वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। लेकिन दोनों के बीच किसी किस्म के विरोधाभास है,यह मुमकिन नहीं।उल्लेखनीय है कि रघुवंश सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को लिखे एक पत्र में पहले से तय किए कार्यक्रमों पर अमल नहीं करने का सवाल उठाया था।वही पार्टी के अंदर बिना विलंब किए हर स्तर पर समितियों तथा संगठन के गठन की चर्चा की थी।

About Post Author

You may have missed