जगदानंद सिंह के स्थान पर अब्दुल बारी सिद्धकी बन सकते हैं राजद के नए प्रदेश अध्यक्ष, जल्द लालू करेंगे बड़ा फैसला
पटना। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को रिप्लेस करने के लिए नया नाम अब फाइनल कर लिया गया है। यानी साफ़ है कि सिंगापुर जाने से पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव नए प्रदेश अध्यक्ष को उनकी कुर्सी सौंपकर जाएंगे। इसके लिए लालू ने अब्दुल बारी सिद्दीकी का नाम फाइनल किया है। दरअसल, आरजेडी के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की पार्टी से नाराज़गी के बाद उन्हें मनाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन वे इस पद पर रहने के लिए तैयार नहीं हैं। इसके बाद लालू यादव ने अब्दुल बारी सिद्दीकी को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने का मन बना लिया है। सिद्दीकी दो बार दिल्ली जाकर लालू से मुलाक़ात कर चुके हैं। जानकारी के अनुसार, मुताबिक़ 24 नवंबर से पहले उनके नाम का अधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा। वही बताया ये भी जा रहा है कि पिछले दिनों जगदांनद सिंह जब दिल्ली गए थे तो वहां लालू यादव से उनकी मुलाक़ात हुई थी। उन्होंने अपने स्वास्थ का हवाला देते हुए कहा था कि अब वे इस ज़िम्मेदारी से मुक्त होना चाहते हैं। इसके बाद उन्हें मनाने की भी कोशिश की गई लेकिन अब जगदांनद सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने का मन बना लिया है। लालू यादव ने भी बिना देरी किए नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन कर लिया। अब वे अब्दुल बारी सिद्दीकी को प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी देने वाले हैं।