पटना के IGIMS में 17 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास, कंप्यूटर ऑपरेटर के FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

पटना। राजधानी पटना के आईजीआईएमएस अस्पताल में 17 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास की घटना हुई है। ये घटना सामने आने के बाद खलबली मच गई। किशोरी ने बात ने पुलिस को बतायी जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पीड़िता अपनी सहेली की मां की जांच रिपोर्ट लेने हॉस्पिटल पहुंची थी लेकिन उसका आरोप है कि अस्पताल के कंप्यूटर ऑपरेटर ने कार्यालय का दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता की शिकायत पर शास्त्रीनगर थाने में पुलिस ने कंप्यूटर ऑपरेटर अतुल कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वही आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। जानकारी के अनुसार पीड़िता मूल रूप से मुंगेर की रहने वाली है। वो पटना में मीठापुर में किराए के मकान में रह कर इन दिनों पढ़ाई कर रही है। उसकी सहेली की मां का इलाज आईजीआईएमएस में पिछले कई महीनों से चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, 17 नवंबर की दोपहर को वो सहेली के साथ उसकी मां की जांच रिपोर्ट लेने आई थी। जिस कमरे में जांच रिपोर्ट लेना था किशोरी जब अंदर गई तो और कंप्यूटर ऑपरेटर वहां बैठे हुए थे। कंप्यूटर ऑपरेटर ने बहाने से पीड़िता की सहेली और दूसरे कर्मियों को कहीं और भेज दिया और किशोरी को कुर्सी पर बिठा कर उससे दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर ने कमरे का दरवाजा भी बंद कर दिया। कुछ देर बाद जब सहेली वापस आई तो उसे उसे शक हुआ। जब जबरन दरवाजा खुलवाया गया तब सहेली ने उसे घटना के बारे में सारी जानकारी दी। इसकी शिकायत पीड़िता द्वारा शास्त्रीनगर थाने में की गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल में भारी हंगामा भी मचा। इसी का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस द्वारा इस मामले में यौन उत्पीड़न समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

About Post Author

You may have missed