राजद के ए टू जेड अभियान से जोड़ने के लिए सभी से बनाना होगा संवाद : तेजस्वी

पटना। राजद कार्यालय के सभागार में विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधायक, पूर्व विधान पार्षद, पूर्व प्रत्याशी की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को संपन्न हुई। जिसका संचालन प्रदेश प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता ने किया।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद अपने सदस्यता अभियान के लक्ष्य एक करोड़ की संख्या को पूरा करने के लिए संकल्पित है और सदस्य बनाने का कार्यक्रम निरंतर चल रहा है। लेकिन सिर्फ सदस्यता के समय या चुनाव के समय जागने से काम नहीं चलेगा, इसके लिए हमेशा एकरूपता के साथ काम करनी होगी। पार्टी के ए टू जेड के अभियान से जोड़ने के लिए सभी से संवाद बनाना होगा। इसके लिए सरजमीन पर काम करने की गंभीरता दिखानी होगी और जवाबदेही लेनी होगी। क्योंकि जो भी सदस्य बनें उन्हें इस बात का एहसास हो कि पार्टी के द्वारा उन्हें सम्मान दिया जा रहा है।
वहीं जगदानन्द सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान जन जोड़ो अभियान है और यही पार्टी का आधार है। एक नंबर की पार्टी बनाने के लिए हमसभी को जिम्मेदारी से काम करनी होगी और संगठन के साथ समन्वय बनाकर सदस्यता अभियान में सभी के साथ संवाद और व्यक्ति से जुड़ने का इसे माध्यम बनाना होगा।
इस अवसर पर सांसद अहमद अशफाक करीम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, भोला यादव, पूर्व मंत्री अनीता देवी, पूर्व सांसद सुखदेव पासवान, मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेन्द्र, शक्ति सिंह यादव, एजाज अहमद, चितरंजन गगन, अख्तरूल इस्लाम शाहीन, समीर कुमार महासेठ, सारिका पासवान, ऋतु जायसवाल, आजाद गांधी, राजेश यादव आदि नेता उपस्थित थे।

About Post Author

You may have missed