उत्तर प्रदेश के आगरा में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ बड़ा हादसा, नदी में डूबने से दो भाई समेत 5 की मौत

आगरा, उत्तर प्रदेश। भारत में कल विजयादशमी के साथ दुर्गा पूजा की समाप्ति हो गई। कोरोना संक्रमण के चलते सभी राज्यों के प्रशासन में पूजा पंडाल समितियों को यह आदेश दिया था कि विजयदशमी के दिन ही सभी प्रतिमाओं का विसर्जन करना अनिवार्य है। जानकारी के अनुसार दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान देश के अलग-अलग हिस्से से हादसे होने की खबर सामने आई है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के आगरा में मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूब कर 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार इन 5 लोगों में से दो सगे भाई थे। घटना की सूचना मिलने पर जहां आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई वहीं इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना उत्तर प्रदेश के आगरा जिलें की हैं। बताया जाता है आगरा की बसेड़ी पार्वती नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान ये बड़ा हादसा हुआ। मूर्ति विसर्जन करने गए नाव से दो सगे भाइयों समेत पांच लोग डूब गए जिसके बाद हलचल मच गई। जब तक इन्हें बचाया जाता इनकी मौत हो चुकी थी। वही हादसे की खबर मिलते ही आगरा के डीएम और एसपी घटनास्थल पर पहुंच गए।

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि बसेड़ी पार्वती नदी में डूबने वाले पांचों मृतक जगनेर भवनपुरा निवासी थे। आगरा के एसएसपी मुनिराज ने बताया कि पार्वती नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा हुआ। कुछ लोग नदी में डूब गए थे। बाद में पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया। हादसे में 5 लोगों की मृत्यु हो गई। सभी मृतक आगरा जिले के भवनपुरा गांव के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार, सभी मृतकों के शवों को नदी से बरामद कर लिया गया है।

 

About Post Author