October 28, 2026

PATNA : 38 पीस कैन बियर के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

पटना, खगौल। शनिवार की देर शाम दानापुर RPF एवं GRP ने संयुक्त रूप से छापामारी कर 19 लीटर बियर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। वही गिरफ्तार युवक फुलवारीशरीफ का रहने वाला राजू प्रसाद का पुत्र रौशन कुमार है। वही इस संबंध में GRP थाना प्रभारी रणधीर कुमार ने बताया कि विशेष चेकिंग के दौरान RPF एवं GRP ने प्लेटफार्म नंबर 1 ए के पास रखें एक कार्टून व एक पिट्ठू बैग से 38 बोतल बीयर बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। वही पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत मे भेज दी है।

You may have missed