February 24, 2026

PATNA : रुपसपुर में आरा के युवक की हत्या, वारदात के बाद अपराधियों ने रेलवे ट्रैक पर फेंका शव

पटना। राजधानी के दानापुर के रुपसपुर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक किनारे से एक युवक का शव बरामद किया गया। वही मृतक की पहचान पारस साव के पुत्र दीपक सोनी के रूप हुई है। जो आरा के सरैया के मूल रूप के रहने वाले है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने उसकी बेरहमी से हत्या कर रेलवे ट्रैक पर शव फेंक दिया। वही हत्या के बाद चेहरे का स्किन भी निकल लिया है। दीपक सोनी वर्तमान में दानापुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर में किराये के मकान में रहा करता था। वही इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बीते रात को मृतक घर से कुछ देर में आने की बात करके अपने एक दोस्त के साथ गया था। शुक्रवार को उसकी लाश बरामद की गई। बीती रात अपराधियों ने चेहरे का स्किन निकाल कर निर्मम तरीके से हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया। वही रूपसपुर पुलिस ने शव को कब्जे में कर शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है।

You may have missed