September 10, 2026

मधुबनी में बस-ऑटो की टक्कर से भीषण हादसा; एक बच्ची की गई जान, 6 घायल

मधुबनी। बिहार के मधुबनी में भीषण सड़क हुआ जिसमें 12 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना में औटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया। दुर्घटना नगर पंचायत क्षेत्र के मध्य विद्यालय सिसवा बरही के निकट हुई। फुलपरास-खुटौना मुख्य सड़क पर मंगलवार देर रात को बेकाबू बस व विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो की टक्कर हो गई। इस हादसे में 12 साल की बच्ची की मौत हो गई। हादसे में ऑटो सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के बाद सभी घायलों को चिकित्सक ने डीएमसीएच रेफर कर दिया है। मृत बच्ची की पहचान साक्षी कुमारी, पिता भुवनेश्वर कुमार यादव, सिसवा बरही के रूप में की गई है। वह ऑटो से जा रही थी। वही प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खुटौना की तरफ से एक बस तेज रफ्तार से फुलपरास की ओर जा रही थी। उसी समय सामने से फुलपरास की ओर से एक ऑटो खुटौना की ओर जा रहा था। अचानक सामने आ जाने से दोनों में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर मध्य विद्यालय की चहारदीवारी तोड़ते हुए विद्यालय भवन में जा घुसी। इससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

You may have missed