औरंगाबाद में घर के अंदर सो रही महिला की गई जान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, खोजबीन में जुटी प्रशासन 

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के बर्छीवीर कॉलोनी में एक 35 वर्षीय महिला की गला दबाकर हत्या का मामला प्रकाश में आया है। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। वही मृतिक महिला की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के बर्छीवीर कॉलोनी निवासी स्व. संजय भुइयां की पत्नी पियरिया देवी के रूप में की गयी है। वही इस घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। वही परिजनों ने बताया की उक्त महिला गुरुवार की रात्रि अपने घर में सो गयी। सुबह जब उसके बेटे और एक बेटी उसे जगाने का प्रयास किया तो वो नहीं उठी। इसके बाद उनलोगों ने पाया कि, वो मृत पड़ी है। वे लोग चीखने चिल्लाने लगे। वही इसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गये। इधर इसकी सूचना मदनपुर थाना को दी गयी।

वही इसके बाद थाना के SI सूर्यवंश सिंह, ASI शिबराम हेंबराम दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे मे ले लिया। परिजनों ने बताया कि उसके गले पर निशान है और उसकी हत्या की गयी है। वही थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजा जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है, जो भी इस घटना मे शामिल होंगे। उन्हे बख्सा नहीं जाएगा।

You may have missed