समस्तीपुर में भाजपा को लेकर नीतीश ने किया बड़ा ऐलान : बोले- BJP के साथ जीवन में कभी भी नहीं जाएंगे, BJP प्रचार ज्यादा काम कम करती हैं

समस्तीपुर। बिहार के CM मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समस्तीपुर में बड़ा ऐलान किया है। वही उन्होंने BJP पर हमला बोलते हुए कहा कि अब जीवन में कभी भी BJP के साथ नहीं जाएंगे। वही उन्होंने बीना नाम लिए PM नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि अब अटल-आडवाणी की BJP नहीं है। वही इस दौरान CM नीतीश ने पिछली बार महागठबंधन टूटने का कारण भी बताया। वही उन्होंने कहा कि पिछली बार जब बिहार में महागठबंधन की सरकार थी। वही उन्होंने कहा की BJP वाले झूठे लालू यादव पर आरोप लगाया था। इस मामले में कुछ नहीं हुआ। अब जब फिर से बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी है, तो फिर लालू यादव को फंसाने के लिए साजिश रच रहे हैं। वही CM नीतीश ने लोगों को संबंधोति करते हुए कहा कि अब हम सामाजवादी लोग के साथ है।

वही उन्होंने कहा की मिलकर बिहार का विकास तो करेंगे ही, आप लोगों का साथ रहे तो देश का भी विकास करेंगे। दरअसल CM नीतीश समस्तीपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन करने के लिए आये थे। यहां उन्होंने BJP पर हमला करते हुए कहा अब BJP के साथ जीवन में कभी भी नहीं जाएंगे। इस दौरान CM नीतीश ने कहा कि BJP में जो पहले लोग थे, वे काम करते थे। लेकिन अब BJP पहले जैसी नहीं है। वही CM नीतीश ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी हो, या लालकृष्ण आडवाणी या फिर मुरली मनोहर जोशी हो, ये सभी खुब काम करते थे। लेकिन अभी की BJP काम से ज्यादा प्रचार करने में लगी रहती है।

About Post Author

You may have missed