February 19, 2026

पटना पुलिस की बड़ी लापरवाही : दानापुर व्यवहार न्यायालय में पेशी के लिए आया कुख्यात अपराधी फरार, खोजबीन में जुटी प्रशासन

पटना। राजधानी के दानापुर व्यवहार न्यायालय से सोमवार को पुलिस को चकमा देकर एक कुख्यात अपराधी हथकड़ी के साथ फरार हो गया। वही अपराधी के कोर्ट परिसर से भाग जाने की सूचना मिलते ही पुलिस के होश उड़ गए। वही पुलिस गिरफ्त से भागे अपराधी की तलाश में पुलिस ने चारों तरफ खोजबीन शुरू कर दी लेकिन काफी प्रयास के बावजूद भी जब अपराधी का सुराग नहीं मिला तो दानापुर थाने में इसके खिलाफ एक लिखित आवेदन दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वही इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बेउर जेल से दानापुर व्यवहार न्यायालय में कुख्यात अपराधी विवेक कुमार, पिता सेठ राय, कंपनी बाग निवासी को पेशी के लिए लाया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है की विवेक कुमार पर दर्जनों हत्या लूट और रंगदारी का मामला दर्ज है। सोमवार को पुलिस सुरक्षा के बीच बेउर जेल से दानापुर के व्यवहार न्यायालय लाने के बाद अचानक बारिश होने के कारण पुलिसकर्मी बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थान पर चले गए।

वही इसी क्रम में मौके का फायदा उठाते हुए कुख्यात विवेक कुमार पुलिस को चकमा देकर हथकरी के साथ फरार हो गया। विवेक कुमार के दानापुर व्यवहार न्यायालय के परिसर से भागने की सूचना मिलते हैं। पुलिसकर्मियों के बीच सनसनी फैल गई। पुलिसकर्मियों ने कुख्यात अपराधी विवेक कुमार को तलाशने के लिए इधर-उधर भाग दौर शुरू कर दिया। काफी प्रयास के बावजूद भी जब विवेक को तलाशने में पुलिस असफल रहे तो दानापुर थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। वही दानापुर थाना प्रभारी कमलेश प्रसाद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कुख्यात विवेक की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

You may have missed