August 11, 2026

मुजफ्फरपुर : हथियार से लैश 6 अपराधियों ने घर में घुसकर की 5 लाख चोरी, विरोध करने पर की मारपीट, कमरे में आग लगा कर फरार 

मुज़फ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में 6 डकैतों ने सरैया इलाके में घर के घुसकर भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया है। वही विरोध करने पर गृहस्वामी की पिटाई भी की गई। वही इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने लाखों की संपत्ति लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद एक कमरे में आग भी लगा दी गई। जिससे काफी सामान भी जल गए। वही मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगो की मौके पर भीड़ जुट गई। वही लोगो नें मामले की सूचना सरैया थाने की पुलिस को दिया। वही सूचना पर पहुंची सरैया पुलिस जांच में जुटी है। बताया गया कि देर रात हथियार से लैस करीब 6 डकैतों ने ग्रामीण रमेश राय के घर में धावा बोला। वही चोरों ने हथियार के बल पर गृहस्वामी व स्वजन को बंधक बना लिया।

वही इसके बाद घर से काफी सामान लूट लिए। करीब 5 लाख से अधिक की संपत्ति लूटने की बात बताई जा रही है। वही उनके द्वारा विरोध करने पर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी की गई। वही वारदात को अंजाम देने के बाद एक कमरे आग लगा दिया गया, इससे काफी सामान जल गया। स्वजन स्वान दस्ता बुलाने की मांग कर रहे थे। सरैया थानेदार जेपी सिंह का कहना है कि मामले में की छानबीन की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

You may have missed