मधुबनी : विवाहित महिला के शव मिलाने से इलाके में सनसनी, घर के पीछे बगीचे में पेड़ से लटका मिला लाश, जांच में जुटी प्रशासन  

मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले के लदनिया थाना क्षेत्र के पद्मा गांव में शुक्रवार की सुबह 5 तारीख से गायब महिला का शव घर पीछे वाले बगीचे में पेड़ से लटका हुआ मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वही मृतक महिला के जीजा ने बताया कि मृतक 5 तारीख से ही अपने घर से गायब हो गई थी। इसके बाद शुक्रवार की सुबह महिला का शव पेड़ से लटका हुआ लोगों ने बगीचे में देखा। इसकी जानकारी लदनिया थाना को दी गई सूचना पाते ही थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को नीचे उतार कर अपने कब्जे में लिया। वही बगीचे में पेड़ से लटके हुए विवाहित महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में फैली सनसनी, घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी शुरू हो गई। वही थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के मुताबिक ग्रामीण पुलिस रमेश कुमार पासवान ने घटना की सूचना दी। सूचना पर हम SI सच्चिदानंद सिंह सहित दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। वही मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका के पति पद्मा गांव में ही पेट्रोल पंप पर काम करता है, मृतिका का एक बच्चा है। पुलिस इस मामले की छानबीन में लगी हुई है। साथ ही उन्होंने बताया कि आत्महत्या प्रतीत होता है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कोई भी जानकारी सत्य का पता चल पाएगा। मृतक के पास पड़ोस के लोगों के मुताबिक रूबी देवी वर्षों से मायके में रहती थी। बता दे की 3 दिन पूर्व मायके से ससुराल आयी थी।

About Post Author

You may have missed