September 30, 2026

पटना समेत राज्य के 13 जिलों में आज होगी तेज बारिश, मौसम विभाग ने ठनका गिरने का जारी किया अलर्ट

पटना। बिहार में फिर से सक्रिय हुए मानसून से अच्छी बारिश हो रही है। राज्य के सभी जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। बारिश के साथ मेघगर्जन और वज्रपत की घटनाएं हो रहीं हैं जिससे बड़ी संख्या में लोगों की मौत भी हुई हैं। इस बीच सोमवार के लिए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान रिपोर्ट जारी कर दिया है। मौमम वैज्ञानिकों के अनुसार आज प्रदेश के 13 जिलों में नवज्रपात और मेघ गर्जन की चेतावनी है। मानसून ट्रफ का पश्चिमी छोर भटिंडा, रोहतक, शाहजहांपुर से और पूर्वी छोर हिमालय की तलहटी से होकर गुजर रही है। इस वजह से प्रदेश के उत्तरी भाग में बारिश की गतिविधियां हो रही है।
राज्य के इन जिलों में जारी हुई वर्षा की चेतावनी
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया एवं किशनगंज जिले में आज अच्छी बारिश हो सकती है। इन जिलों में वज्रपात की भी चेतवावनी दी गई है। राजधानी पटना में स्थानीय प्रभावों से छिटपुट बारिश हो सकती है। पटना में बारिश हुई तो लोगों की परेशानी काफी बढ़ जाएगी क्योंकि कई दिनों की नगर निगम हड़ताल से काई गंदगी फैली हुई है। मौसम विभाग ने 8 सितंबर 2022 तक के लिए पूर्वानुमान रिपोर्ट जारी किया है। जानकारों का कहना है कि मौसमी दशाओं में परिवर्तन के कारण राज्य में 6 सितंबर तक अच्‍छी बारिश होने की संभावना है। 7 और 8 सितंबर तक राज्य में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने के आसार जताए गए हैं।

You may have missed