September 17, 2025

राष्ट्रीय खेल दिवस : बिहार के 211 खिलाड़ी और कोच को आज मिलेगा सम्मान, वैशाली के प्रमोद भगत को एक करोड़, तो शरत कुमार को मिलेगा 50 लाख का पुरस्कार

पटना। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राज्य के 211 खिलाड़ी और छह प्रशिक्षक सम्मानित होंगे। टोक्यो पारालम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले वैशाली जिला निवासी प्रमोद भगत को एक करोड़ और कांस्य पदक जीतने वाले शरत कुमार को 50 लाख रुपये की राशि मिलेगी। बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की ओर से बिहार खेल सम्मान के चयनित खिलाड़ियों की घोषणा की गई। यह आज राजधानी के ऊर्जा सभागार शास्त्रीनगर में भव्य आयोजन होगा। चयनित सभी 211 खिलाड़ियों और छह प्रशिक्षकों को कुल नगद सम्मान राशि 3,11,15,792 रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष अखिल भारतीय विश्वविद्यालय, एशियन चैम्पियनशिप, सैफ खेलों को भी खेल सम्मान की आधिकारिक सूची में शामिल किया गया। प्रतिभागियों के अभिभावक भी आमंत्रित हैं।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के डीजी रवींद्रण शंकरण ने बताया कि टोक्यो पारालम्पिक 2020 में पारा बैडमिन्टन खिलाड़ी स्वर्ण पदक विजेता प्रमोद भगत को (पुरुष एकल एसएल 3 वर्ग में) को एक करोड़ रुपये, टोक्यो पारालम्पिक 2020 में पुरुष ऊंची कूद में कांस्य पदक विजेता शरत कुमार को पचास लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। 24वें समर डिफ्लिंपिक्स 2021 ब्राजील बैडमिंटन (गोल्ड) ऋतिक आनन्द को 15 लाख रुपये नगद पुरस्कार राशि एवं 24वें समर डिफ्लिंपिक्स 2021 ब्राजील शूटिंग में सातवां स्थान प्राप्त करने वाले अभिषेक कुमार को दो लाख रुपये नगद पुरस्कार राशि से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पूर्व में सम्मानित किया जा चुका है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 बर्मिंघम में लॉन बॉल (मेनफोर्स इवेन्ट) में रजत पदक प्राप्त चंदन कुमार को 15 लाख रुपये, रग्बी की महिला खिलाड़ी आरती कुमारी और सपना कुमारी को 8 लाख 33 हजार 333 रुपये का पुरस्कार दिया जा रहा है।

You may have missed