बिहार को विकसित बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगे – चिराग पासवान

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि उनके पिता और पार्टी के संस्थापक पद्म भूषण रामविलास पासवान जी ने उस घर में दीया जलाने की कोशिश की जहां सदियों से अधेरा है। इसलिए उनके सपनों को साकार करने के लिए वो बिहार का लगातार दौरा कर रहे हैं। उनका संकल्प है कि वे बिहार को विकसित बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगे। वही उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे कार्यकर्ताओं के प्यार के चलते ही मजबूती से खड़े हैं नहीं तो कई पार्टी के लोग उनको कमजोर करने में लगे हुए हैं। वही उन्होंने कहा कि उनका विश्वास है कि जब कार्यकर्ताओं का साथ होगा तो बिहार देश में पहले पायदान पर होगा। वही उन्होंने कहा कि प्रदेश के कानून मंत्री के खिलाफ वारंट होता है और वे मंत्री बन जाते हैं।

मंत्रियों के रिश्तेदार उनके साथ सरकारी बैठकों में शामिल होते हैं इससे बिहार शर्मसार हो रहा है। वही चिराग पासवान ने कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ऐतिहासिक गांधी मैदान से 20 लाख रोजगार देने की बात करते हैं। मगर जब बिहार के युवा रोजगार की मांग को लेकर तिरंगा लेकर प्रदर्शन करते हैं तो उनके उपर लाठीचार्ज किया जाता है। वही एसटीईटी परीक्षा पास करने बाद अनीशुर रहमान सहित सैकड़ो की संख्या में युवा अधिकार के लिए तिरंगा के साथ प्रदर्शन करते है तब प्रशासन के एक ADM स्तर अधिकारी के द्वारा तिरंगा पर डंडा चलाकर तिरंगे का अपमान किया जाता है और सरकार की ओर से उक्त अधिकारी पर कोई कारवाई नहीं होती है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। वही चिराग पासवान ने बिहार के छात्र युवा के हितों की रक्षा के लिए आंदोलन कर हक दिलाने की भी बात कही।

वही चिराग पासवान ने औरंगाबाद के एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने बताया कि उक्त अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय चिराग पासवान जी की मौजूदगी में औरंगाबाद जिले के रफीगंज विधानसभा से प्रत्याशी रहे प्रमोद सिंह अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी का विजन बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट में भरोसा जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वही इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, प्रधान महासचिव संजय पासवान, उपाध्यक्ष डॉ. प्रकाष चन्द्रा समेत औरंगाबाद के दर्जनों नेता मौजूद थे।

You may have missed