नवगछिया : पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद का महागठबंधन की सरकार पर हमला ; बोले- 3 खंभों पर टिकी है बिहार में महागठबंधन सरकार

नवगछिया। भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने आज नवगछिया पहुंचे। यहां उन्होंने महागठबंधन की सरकार पर निशाना साधा। वही उन्होंने इस दौरान RJD,JDU और कांग्रेस पर एक साथ हमला बोला। वही उन्होंने कहा की बिहार में महागठबंधन की सरकार 3 खम्बों पर टिकी है। वही उन्होंने कहा की इस सरकार में 3 ऐसे लोग है, जो घोटाले भ्रष्टाचार में सजा पा चुके है, वही दूसरे जो गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपित है और तीसरे जो इस भ्रष्टाचार को प्रोत्साहित करते हैं। बता दे की BJP के पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भागलपुर में 3 दिवसीय प्रवास कार्यक्रम को लेकर दिल्ली से आज सुबह करीब 8 बजे राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से नवगछिया स्टेशन उतरे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प माला व अंग वस्त्र से उनका स्वागत किया। बिहार में BJP के 3 जिला संगठनों नवगछिया, भागलपुर व बांका में प्रवास कार्यक्रम करना है। वही आज नवगछिया स्टेशन उतरे के बाद रविशंकर प्रसाद तेतरी दुर्गा मंदिर पहुंच कर पूजा किया। वही उसके बाद लक्ष्मीपुर रोड के पार्टी कार्यालय में संगठनों के साथ बैठक की। वही इसमें पार्टी के सभी मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री व मंडल प्रभारी के साथ संगठन की समीक्षा करते हुए अगले कार्यक्रमों की योजनाओं पर चर्चा की गयी।

साथ ही मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री के साथ पन्ना प्रमुख, वही मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में स्थानीय कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका निभाने पर भी विस्तार से चर्चा की। वही BJP पार्टी कार्यालय नवगछिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि BJP से नीतीश कुमार को अलग होने के 3 दिन बाद ही BJP अपने संगठन को मजबूत करने मैदान में उतर गए हैं। वही रविशंकर प्रसाद ने महागठबंधन की सरकार को भ्रष्टाचार के 3 खंभों की सरकार बताया हैं। वही उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार ने BJP से अलग होकर महागठबंधन में शामिल होकर सरकार बनाई है। वह 3 खंभों पर खड़ा है। ये तीन खंभे हैं- वे लोग जो भ्रष्टाचार के आरोप में सजा पा चुके हैं, दुसरे ऐसे लोग जो गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपित है, तीसरे ऐसे लोग जो इस भ्रष्टाचार को प्रोत्साहित करते हैं।

About Post Author

You may have missed