PATNA : विधान परिषद सभापति होंगे देवेश चंद्र ठाकुर ; नीतीश कुमार
पटना। बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। बता दे की बिहार विधान परिषद के नए सभापति का नाम तय हो गया है। वही कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह के जरिए फिलहाल सदन चल रहा था लेकिन अब 25 अगस्त को विधान परिषद के सभापति का चुनाव होना है और इसके लिए देवेश चंद्र ठाकुर के नाम पर मुहर लग गई है। बता दे की 24 अगस्त को नॉमिनेशन करेंगे और 25 अगस्त को नोटिफिकेशन जारी होगा। वही देवेश चंद्र ठाकुर के अलावा और अन्य नामों की भी चर्चा थी लेकिन आखिरकार नीतीश कुमार ने देवेश चंद्र ठाकुर के नाम पर मुहर लगा दी है। वही अब इसके साथ ही देवेश चंद्र ठाकुर को बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। वही मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की देवेश चंद्र ठाकुर नीतीश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं.


