February 13, 2026

गया : स्कॉर्पियो खरीदने जा रहे युवक से अपराधियों 3.5 लाख लुटे, सिर पर वार कर किया घायल

गया। बिहार के गया जिले में अपराधियों ने बाइक सवार युवक की साढ़े तीन लाख रुपये नकद सहित बाइक व मोबाइल लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, घटना आमस थाना क्षेत्र में देल्हो जंगल की है। औरंगाबाद जिले के बिगहा गांव निवासी पिंटू कुमार चौधरी स्कॉर्पियो खरीदने के लिए अपने घर से ससुराल जोन्धी गांव जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक ने उसे घेर लिया और बाइक रोकने को कहा। इसके बाद अपराधियों ने युवक के साथ मारपीट की। एक अपराधी ने तो पिस्टल सटाकर सिर पर वार कर दिया। हालांकि पिंटू कुमार की स्थिति फिलहाल ठीक है।

वही घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी युवक के बैग में रखें नकद साढ़े तीन लाख रुपया, बाइक और मोबाइल लूटकर तीनों फरार हो गए। जान बचाते हुए युवक कुछ दूर जंगल में आगे बढ़ा। जिसके बाद युवक ने फोनकर परिजनों को लूट की सूचना दी। फिर, घायल युवक को बांकेबाजार पीएससी में भर्ती कराया गया। जहां युवक का इलाज चल रहा है। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

You may have missed