February 12, 2026

कटिहार में शादी के 2 महीने बाद फंदे से लटका मिला लड़की का शव, पति समेत ससुराल वाले फरार

कटिहार। बिहार के कटिहार जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा की लड़की 2 महीने पहले बॉयफ्रेंड के साथ भागकर शादी की थी। वही बताया जा रहा ही की लड़की का शव फंदे पर लटका मिला हैं। वही इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वही ग्रामीणों ने बताया की पति समेत सभी ससुराल वाले फरार हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बता दे की यहं घटना तेलता ओपी क्षेत्र के बालूगंज गांव की है। वही मृतका की पहचान बालूगंज गांव निवासी चमन नुरी के रूप में हुई है। 2 महीने पहले लड़की ने कुम्हड़ा गांव निवासी मो। इकबाल के साथ भागकर शादी की थी। वही बाद में पता चला कि लड़की अपने प्रेमी पति के साथ दिल्ली में रहती थी। लड़की का भाई इस्माइल ने बताया कि शुक्रवार सुबह बालूगंज गांव से मुझे किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया कि मेरी बहन की मौत हो गई। वही जानकारी मिलने के बाद मृतिका का भाई जब बालूगंज गांव पहुंचा। वहां लड़की चमन नुरी की बॉडी फंदे से लटका हुआ था और पैर जमीन पर सटा हुआ था। वही घर के सभी लोग फरार थे। लड़की के परिवार वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। वही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वही प्रथम दृष्टा हत्या का शक ज्यादा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

You may have missed