October 29, 2025

यूपी : बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा : दो बसों की टक्कर में 8 यात्री मरें, 20 गंभीर रूप से घायल

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़ी एक डबल डेकर बस को एक अन्य तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कम से कम आठ यात्रियों की मृत्यु हो गयी जबकि करीब 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। घायलों में कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने घायल यात्रियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने आठ लोगों को मृत घोषित कर दिया। घायलों में बिहार के सीतामढ़ी और मुजफ्फरनगर के 12 से अधिक यात्री शामिल है जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। टक्कर मारने वाली बस के चालक और परिचालक फरार हो गए। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

बताया जा रहा हैं की हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने का काम शुरू किया, इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। तड़के हुये इस हादसे के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की एक लेन पर जाम की स्थिति बन गयी। दुर्घटनाग्रस्त बसों को क्रेन की मदद से अलग कर यातायात सुचारू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किया जा रहा हैं।

You may have missed