August 11, 2026

मोदी सरकार की नीतियों के कारण भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ रही मांग : अरविन्द

arvind kr singh

पटना। बिहार भाजपा के प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि मोदी सरकार की नीतियों के कारण भारतीय खिलौनों की दुनिया में मांग बढ़ रही है। पिछले तीन वर्षों में खिलौनों के आयात में 70% की कमी आई तथा निर्यात में 61% की वृद्धि हुई। 37,981 गांवों में 44 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड वितरित कर लोगों को उनकी संपत्ति का मालिकाना अधिकार दिया गया है। वहीं प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत देश भर में 45.89 करोड़ बैंक खाते खोले गए हैं, जिसमें से 25.52 करोड़ महिला खाताधारक हैं। प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना के माध्यम से 2021-22 में उपभोक्ताओं को 5,360 करोड़ रुपये की बचत हुई।
उन्होंने बताया कि स्टार्टअप इंडिया योजना के अंतर्गत देशभर के 648 जिलों में डीपीआईआईटी द्वारा मान्यता प्राप्त कुल 73,312 स्टार्टअप कार्यरत हैं। इनकी सहायता से अब तक 7.50 लाख से अधिक रोजगारों का सृजन हुआ है। वहीं भारत निर्यात के मामले में नए रिकॉर्ड स्थापित कर रहा है। जून 2022 में 37.94 बिलियन अमेरिकी डॉलर का वस्तु व्यापार निर्यात अर्जित किया है, जो जून 2021 में 32.49 बिलियन अमरीकी डॉलर से 16.78% अधिक है।
श्री अरविन्द ने कहा कि बिहार ने 98 घंटे में 38 किमी का सड़क निर्माण कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। बिहार अब किसी मायने में पीछे नहीं रहा। स्वामित्व योजना के तहत 1.58 लाख से अधिक गांवों में ड्रोन सर्वे द्वारा भूमि रिकॉर्ड तैयार किए जा चुके हैं।

You may have missed