जदयू दो फाड़ : आरसीपी गुट ने ललन गुट को दिया करारा जवाब, कहा- मुख्यमंत्री की निष्ठा पर उठा रहे सवाल

पटना। जदयू दो फाड़ हो गया है। जहां एक ओर ललन गुट है तो दूसरी तरफ आरसीपी गुट। आरसीपी सिंह के केंद्र में मंत्री बन जाने और इधर जदयू के अध्यक्ष व सांसद ललन सिंह को पार्टी का कमान सौंपे जाने के बाद से दोनों गुट एक दूसरे को तनिक भी पसंद नहीं कर रहे हैं। जहां ललन सिंह और आरसीपी सिंह, दोनों बिना नाम लिए एक दूसरे पर बयानबाजी कर रहे थे। वहीं जब बीते गुरूवार को आरसीपी सिंह ने यह कह दिया कि केंद्र में मंत्री पीएम मोदी के कृपा से बने हैं, उस समय से जदयू में भूचाल मचा हुआ है। दोनों गुट के नेता एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं।
जदयू प्रवक्ता अरविंद निषाद की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह पर बयान देने पर जदयू नेता ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला परिषद सदस्य शत्रुघ्न सहनी ने कहा कि जो लोग आरसीपी सिंह की निष्ठा पर सवाल उठा रहे हैं, वह सीधे रूप से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यशैली पर भी सवाल उठा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह को आईएएस अधिकारी से राजनेता सीएम नीतीश ने ही बनाया था और आरसीपी आज भी मुख्यमंत्री के कार्यशैली के पक्षधर हैं और नीतीश कुमार ने भी कभी आरसीपी सिंह की कार्यशैली पर सवाल नहीं उठाया है। उन्होंने कहा कि जो लोग मीडिया में बोल रहे हैं, उनकी हैसीयत आरसीपी सिंह पर बोलने की नहीं है। आरसीपी सिंह पर बोलने से पहले संबंधित नेता को नीतीश कुमार से पूछना चाहिए कि उनमें क्या खासियत थी। श्री सिंह तो उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस थे और एक केन्द्रीय मंत्री के प्रधान सचिव थे। आरसीपी सिंह में काबिलियत थी, तभी तो मुख्यमंत्री उनको बिहार लाये फिर राजनीति में लाये। आरसीपी सिंह अपनी मेधा की बदौलत राजनीति में पार्टी महासचिव एवं संगठन महासचिव, राष्ट्रीय अध्यक्ष के कुर्सी तक पंहुचे और केन्द्र में मंत्री भी बने। उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह के मेहनत बल पर ही आज पंचायत एवं बूथ तक पार्टी के कार्यकर्ता हैं।

About Post Author

You may have missed