August 11, 2026

डिजिटल इंडिया से न्यू इंडिया का सपना हो रहा साकार : भाजपा

arvind kr singh

पटना। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने बुधवार को कहा है कि सिर्फ 8-10 साल पहले की स्थितियों को याद कीजिए, जब बर्थ सर्टिफिकेट, राशन, एडमिशन, रिजल्ट और सर्टिफिकेट के लिए लाइन लगाना पड़ता था। इतनी सारी लाईनों का समाधान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में आॅनलाइन सेवाएं शुरू कर किया, जिससे डिजिटल इंडिया से न्यू इंडिया का सपना साकार हो रहा है। 11.38 करोड़ से अधिक लोगों ने डिजिलॉकर में रजिस्ट्रेशन किया और 1.85 लाख से अधिक ग्राम पंचायतों को आॅप्टिकल फाइबर से जोड़ा गया है। देश भर में 73 हजार से अधिक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप कार्यरत हैं।
उन्होंने आगे कहा कि स्वामित्व योजना के तहत 1.58 लाख से अधिक गांवों में ड्रोन सर्वे द्वारा भूमि रिकॉर्ड तैयार किए जा चुके हैं। 37,981 गांवों में 44 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड वितरित कर लोगों को उनकी संपत्ति का मालिकाना अधिकार दिया गया है। यहीं नहीं, बिहार में 62 रेलवे ओवरब्रिज बनाने की मंजूरी दी है। 3-6 महीने के बीच 20 शहरों में निर्माण कार्य आरंभ होगा। बाकी का निविदा प्रकिया जल्द पूर्ण किया जाएगा। शहरों को जाम और प्रदुषण से मुक्ति मिलेगी।

You may have missed