August 11, 2026

PATNA : चन्द्र विजय LJP (R) के प्रदेश महासचिव नियुक्त

पटना। लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने पार्टी का विस्तार करते हुए चन्द्र विजय कुमार को पार्टी का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. सत्यानंद शर्मा, युवा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान मौजूद थे। इस मौके पर चन्द्र विजय कुमार की नियुक्ति पर पार्टी के प्रदेश सचिव ओम प्रकाश भारती, दिलीप यादव, विभीषण शर्मा, रंजीत पासवान, कन्हाई पासवान सहित अनेकों नेताओं ने बधाई दिया और आशा व्यक्त किया कि चन्द्र विजय कुमार पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।

You may have missed