September 30, 2026

पटना में उपद्रवियों पर बड़ी कार्रवाई; अबतक 190 लोग गिरफ्तार, 6 कोचिंग पर प्राथमिकी दर्ज

पटना। अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में कुछ छात्र संगठनों द्वारा जारी देशव्यापी विरोध के चौथे दिन रविवार को पटना जिला शांत रहा। दीघा को छोड़ ज्यादातर जगहों पर छिटपुट प्रदर्शन हुए। वहीं, उपद्रवियों पर कार्रवाई जारी है। रविवार को भी जिला प्रशासन और पुलिस ने सख्ती के साथ हिंसा में शामिल उपद्रवियों की पहचान कर गिरफ्तार किया। वही इसके साथ ही छह कोचिंग संस्थानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। वही मिली जानकारी के अनुसार, अभी तक पटना जिले में कुल 190 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की गई है। 11 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अब तक 265 राउंड हवाई फायरिंग की गई और 25 आंसू गैस के गोले दागे गए। वही इसके साथ-साथ वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के साथ सोशल साइट पर डाले भ्रामक पोस्ट के आधार पर आसामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है।

इसके साथ ही अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। सुरक्षा बलों द्वारा फ्लैग मार्च किया जा रहा है। अर्द्धसैनिक बलों की कंपनियां तैनात की गई हैं। वही इसके साथ पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। आसामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जा रहा है। प्रशासन का सूचना संग्रह तंत्र 24 घंटे क्रियाशील है। उपद्रवियों पर सरकार की पैनी नजर है। असामाजिक तत्वों की हर गतिविधि सीसीटीवी एवं वीडियो कैमरे की निगरानी में है।

You may have missed