October 28, 2026

PATNA : प्रदेश में 15 जून को दस्तक देगा मानसून : येलो अलर्ट जारी, बारिश से गर्मी से मिलेगी राहत

पटना। प्रदेश में चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 15 जून तक मानसून बिहार में दस्तक दे सकता है। प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर बिहार के अररिया, किशनगंज एवं पूर्णिया में मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। इन मौसमी प्रभाव को देखते हुए मौसम विज्ञान की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर एवं भागलपुर में सामान्य बारिश का पूवार्नुमान है।

इस साल देश में तीन दिन पहले आया मानसून की बिहार में तीन दिन की देरी से पहुंचेगा। बिहार में 13 जून तक मानसून की बारिश होनी की संभावना है। वहीं पटना में 15 से 16 जून तक मानसून की एंट्री हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि भले ही मानसून कुछ दिन के देरी से राज्य में दस्तक दे रहा है। लेकिन इस बार भी अच्छी बारिश की उम्मीद है। मतलब मानसून की अवधि लंबी होगी और सामान्य से अधिक बारिश होगी। अच्छी बारिश होने की वजह से किसानों को इसका फायदा मिलेगा। वही मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अब जल्द ही मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 13 से 15 जून के बीच मानसून की एंट्री बिहार में हो जाएगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि मानसून की पहली बारिश पूर्णिया में होगी।

You may have missed