November 20, 2025

PATNA : अपराध की योजना बनाते बलेनो कार से 4 अपराधी गिरफ्तार, पंचायत समिति सदस्य का लगा है नेम प्लेट

file photo

बाढ़। पटना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अपराध की योजना बनाते चार अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। वहीं उक्त कार को जब्त कर लिया गया है, जिस पर पंचायत समिति सदस्य का नेम प्लेट लगा था।


बाढ़ थानाध्यक्ष राजनंदन को बीते बुधवार की शाम सूचना मिली की 4 की संख्या में अपराधी हथियार के बल पर किसी अपराध की योजना बना रहे हैं। सूचना पाते ही थानाध्यक्ष ने सहायक थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार और पुलिस बल के साथ बाढ़ के दाहौर गांव के एनएच 31 पर एक ब्लू रंग की बलेनो वाहन, जिस पर पंचायत समिति सदस्य, इब्राहिमपुर पश्चिमी, बाढ़ का नेम प्लेट लगा है, को पकड़ा। उक्त कार पर सवार चार की संख्या में रहे अपराधियों की तलाश्ी ली गई तो उनके पास से एक देसी पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस मिला और तत्कान उन सभी अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार में निखिल कुमार, चंदन कुमार, सुमित कुमार और गुलशन कुमार शामिल है। सभी बाढ़ के दाहौर गांव के रहने वाले हैं। बाढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद प्रताप ठाकुर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उक्त बातों की जानकारी दी, साथ ही यह भी बताया कि निखिल कुमार पर बाढ़ थाना में पहले से तीन मामले और गुलशन पर एक मामले दर्ज हैं।

You may have missed