December 5, 2025

कटिहार : रेप आरोपी के घर कुर्की करने गई पुलिस टीम पर का हमला, जानें पूरा मामला

कटिहार। बिहार के कटिहार में चार साल पहले एक महिला के साथ रेप किया गया था। जिसके आरोपियों के घर पुलिस कुर्की करने पहुंची थी। वहीं पुलिस जब कुर्की करते वापस लौट रही थी। इस दौरान ही आरोपियों के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जिसमें महिला दारोगा चोटिल हो गई। घायल दारोगा जिले के महलोर थाने में पदस्थ हैं और उनका नाम नीरा देवी बताया गया है। जानकारी के मुताबिक महलौर थाना पुलिस बंगाल से सटे आजमनगर थाना क्षेत्र के बढ़ता बाड़ी गांव में चार साल पुराने दुष्कर्म के मामले में आरोपी मो. तालीब के घर कुर्की के लिए पहुंची थी। जहां से कुर्की कर पुलिस टीम लौट रही थी। इसी दौरान आरोपियों के परिवार के द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान महिला दारोगा पर धारधार हथियार से हमला किया गया, जिससे उनका सिर फूट गया। घायल दारोगा को बाद में पास के आजमनगर स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए ले जाया गया वहीं इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गए हैं।

You may have missed